राजौरी मे सेना पर आतंकी हमला, 5 जवान के शहीद होने की सूचना, ऑपरेशन अभी जारी
Dec 22, 2023, 12:20 IST
वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 21 दिसंबर को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया... दोपहर करीब 3:45 बजे हुए हमले में 5 जवान शहीद हो गए.. गुरुवार तक 4 जवानों के शहीद होने की खबर थी, लेकिन हमले में गंभीर रूप से घायल एक जवान ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया.. अभी भी 2 जवानों की हालत गंभीर है... फिलहाल ऑपरेशन जारी है...
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, जवानों और आतंकियों के बीच आमने-सामने लड़ाई हुई... शहीद हुए सैनिकों में दो के शव क्षत-विक्षत मिले.. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके बीच हाथापाई भी हुई... साथ ही यह भी संभावना है कि आतंकियों ने सैनिकों को शहीद करके उनके हथियार लूट लिए...
TEAM VOICE OF PANIPAT