{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में यहाँ स्कुल प्रिंसिपल तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 

शिक्षा विभाग ने निलंबन का पत्र जारी कर दिया है, लेकिन यह साफ नहीं किया है कि प्राचार्य पर किन अनियमिताओं के कारण कार्रवाई की गई है।
 

Haryana News : हरियाणा के भिवानी जिला के तोशाम में कार्यरत एक प्राचार्य को शिक्षा विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि शिक्षा विभाग ने निलंबन का पत्र जारी कर दिया है, लेकिन यह साफ नहीं किया है कि प्राचार्य पर किन अनियमिताओं के कारण कार्रवाई की गई है।

प्राचार्य सुदेश कुमार के निलंबन को लेकर हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है।

इसमें साफ किया है कि भिवानी जिला के तोशाम स्थित वीर शहीद ईश्वर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुदेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया की ओर से जारी किए गए हैं।


आदेशों में कहा गया है कि प्रिंसीपल सुदेश कुमार को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 5 के तहत निलंबित किया जाता है।

साथ ही यह भी साफ किया है कि जो भी निलंबन अवधि होगी, इस दौरान प्राचार्य का मुख्यालय भिवानी का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रहेगा।

साथ ही प्राचार्य के लिए शर्त रखी गई है कि वे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

शिक्षा विभाग की ओर जारी किए गए पत्र के अनुसार प्राचार्य को नियम 7 के तहत चार्जशीट करते हुए मसौदा तैयार करते हुए इसको विभाग को भेजने को कहा गया है। वहीं भिवानी जिला शिक्षा अधिकारी ने भी प्रिंसीपल के निलंबन की पुष्टी करते हुए कहा है कि प्राचार्य को इसकी जानकारी दे दी है।