{"vars":{"id": "141324:5161"}}

लाखों लोगों के राशन कार्ड होंगे Cancle, सरकार ने Ration Card में जारी किए New Rule   

 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- भारत सरकार ने हाल ही में  राशन कार्ड से जुड़े नए नियम लागू किए है.. जो लाखों लोगों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.. सरकार का उदेश्य यह सुनच्क्षित करना है कि राशन कार्ड का लाभ केवल जरुरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचे.. इन नियमों के तहत कई लोगों के राशन कार्ड रद्द किए जा सकते है.. विशेष रुप से वे लोग दो आर्थिक रुप से सक्षम हैं.. या जिनके पास पहले से पर्याप्त संसाधन है..

*राशन कार्ड के नए नियम 2024*

  • योजना का नाम: राशन कार्ड योजना
  • लागू होने की तारीख: 1 मई 2024
  • लाभार्थी: गरीब और जरूरतमंद परिवार
  • उद्देश्य: वास्तविक पात्र लोगों तक राशन का लाभ पहुँचाना
  • प्रमुख बदलाव: पात्र न होने वाले लोगों के राशन कार्ड रद्द होंगे
  • आवश्यकता: KYC अपडेट, आधार लिंक, और नियमित रूप से राशन उठाना अनिवार्य

*किन लोगों के राशन कार्ड रद्द हो सकते है*

सरकार ने उन लोगों का राशन कार्ड रद्द करने का फैसला लिया है जो इस राशन के तहत लाभ के पात्र नहीं है.. ऐसे लोगों की पहचान कुछ खास मानदंडों के आधार पर की जाएगी, जिनमें शामिल हैं..

  • जिनके पास चार पहिया वाहन है..
  • जिनके पास 5 एक्ड़ से ज्यादा कृषि भूमि है..
  •  जो आयकर भरते हैं..
  • जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा है..
  • सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी..
  • जो लोग पिछले 6 महीने से राशन नहीं उठा रहे हैं..
  • जिनका KYC अपडेट नहीं हुआ है..

जिनके पास बड़ा व्यवसाय या दुकान है..

राशन कार्य रद्द होने से बचने के लिए क्या करें

 यदि आप चाहते है आपका राशन कार्ड रद्द न हो तो इन जरुरी कदमों को अपनाएं

आधार कार्ड लिंक करें: जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करें।

नियमित रूप से राशन उठाएं: हर महीने अपना राशन जरूर उठाएं। अगर आप 6 महीने तक राशन नहीं उठाते हैं, तो आपका कार्ड रद्द हो सकता है।

सही जानकारी प्रदान करें: राशन कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को सही और अपडेटेड रखें।

अपनी पात्रता की जांच करें: यदि आप योजना के पात्र नहीं हैं, तो खुद ही कार्ड सरेंडर कर दें।

*राशन कार्ड के नए नियम 2024 के फायदे*

सही और वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचेगा।

धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी।

सरकारी संसाधनों का सही उपयोग होगा।

गरीब परिवारों को अधिक सहायता मिलेगी।

राशन वितरण व्यवस्था में सुधार होगा।

डिजिटल भुगतान और आधार लिंकिंग को बढ़ावा मिलेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT