{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में इन अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 

Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र लिखा गया है। इसके अनुसार विभागों में नामित होने वाले नोडल अधिकारी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के साथ समन्वय रखेंगे।
 

Haryana News : हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी व कर्मचारी अब सलाखों के पीछे जाएंगे। इसके लिए सरकार ने खास प्रबंध किए हैं।

इसके तहत ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की सूचनाएं जल्द से जल्द एंटी करप्शन ब्यूरो को दी जाएगी। ताकि इन भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इनको सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

इसके लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से नई पहल की जा रही है। इसके तहत खास व्यवस्था होगी, जिससे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और अन्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल होगा।

इसाथ इनके बीच सूचनाओं आदान प्रदान भी समयबद्ध एवं सुचारू सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए अब हरियाणा सरकार के हर विभाग में एक राजपत्रित अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में काम करेगा। इसे लिए उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक राजपत्रित अधिकारी को नामित किया जाए।

इसके लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र लिखा गया है। इसके अनुसार विभागों में नामित होने वाले नोडल अधिकारी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के साथ समन्वय रखेंगे। यह अधिकारी ब्यूरो द्वारा मांगी गई जानकारियों पर सूचना उपलब्ध करवाएंगे।

इसमें भी बहुत तेजी से काम किया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित करने जा रही है कि इस प्रकार की जानकारी 48 घंटे के भीतर ही मिल जाए।

ऐसे में जो भी भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी या कर्मचारी हैं, उन पर 15 दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। दरअसल पिछले लंबे समय से हरियाणा के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामले आ रहे हैं। अब यहां व्यवस्था ठीक करने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।