{"vars":{"id": "141324:5161"}}

दिवाली पर आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सरकार ने वेतन में की बंफर बढ़ोतरी 

salary of outsourced employees: नई दरों के अनुसार अब आउटसोर्स कर्मचारियों को 39 हजार रुपये महीना तक का भुगतान किया जाएगा।
 

salary Hike outsourced employees : उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्स आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।

इसके तहत सरकार पारिश्रमिक में संशोधन करते हुए इसमें भारी वृद्धि की घोषणा की है। नई दरों के अनुसार अब आउटसोर्स कर्मचारियों को 39 हजार रुपये महीना तक का भुगतान किया जाएगा।


राज्य सरकार द्वारा घोषित नई दरों के अनुसार अब कर्मचारियों को प्रति माह 17646 रुपये से लेकर 39 हजार रुपये तक राशि मिलेगी।

हालांकि इसमें कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई का लाभी मिलेगा। इसके तहत की गई व्यवस्था के अनुसार जो कर्मचारी श्रेणी-1 में कार्यरत हैं, उनको हर माह 39 हजार रुपये पारिश्रमिक तय किया गया है।

श्रेणी-2 के कर्मचारियों के लिए 19148 रुपये प्रति माह निर्धारित किए गए हैं। श्रेणी-3 के कर्मचारियों को हर महीने 16966 रुपये का भुगतान होगा।

जो कर्मचारी श्रेणी 4 में कार्यरत हैं, उनको 15396 रुपये मिलेंगे। 


 यह राशि कर्मचारियो को ईएसआई और ईपीएफ कटने के बाद दी जाएगी।

इसको लेकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा दरों में जो वृद्धि की गई है, उनको लाभ कर्मचारियों को दो सितंबर 2026 से मिलेगा।

इस प्रकार व्यवस्था की गई है कि में कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ 12 प्रतिशत और ईएसआई 0.75 प्रतिशत की कटौती करने का प्रावधान रहेगा।

जबकि कंपनी यानी नियोक्ता की ओर 12 प्रतिशत ईपीएफ और ईएसआई का 3.25 प्रतिशत अंशदान दिया जाएगा।