नमो भारत में एक्सप्रेस जैसी सुविधा, चुनिंदा स्टेशनों पर रुकेंगी फास्ट ट्रेनें, 16 से शुरू
Namo bharat update : नमो भारत ट्रेन ने भारत में सार्वजनिक परिवहन सुविधा को काफी बढ़ा दिया है। विशेषकर दिल्ली से उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में इस ट्रेन ने लोगों को सड़कों की भीड़ भाड़ से राहत दी है। अब एक राहत और मिलने जा रही है। इसके तहत दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर फास्ट ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो रहा है। सोमवार से नया सफर शुरू हो जाएगा। इसके तहत कुछ ट्रेनों के स्टॉपिज कम करते हुए तेजी से गंतव्य तक पहुंचाएंगी।
नमो भारत कॉरिडोर यानी दिल्ली-मेरठ रूट पर यह सुविधा विशेषकर सुबह के समय की जा रही है। सुबह कार्यालय जाने वालों के साथ-साथ स्कूल-काॅलेज जाने वालों को भी जल्दी रहती है। ऐसे में यह ट्रेन अब इन लोगों को पहले से कम समय में मेरठ से दिल्ली पहुंचा देंगी।
नमो भारत कॉरिडोर पर लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में पीक समय यानी सुबह और शाम के समय लोगों को जल्दी रहती है। ऐसे में एनसीआरटीसी ने फैसला लिया है कि अब फास्ट ट्रेनों का परिचालित किया जाएगा। 16 नवंबर 2026 से यानी सोमवार से इसकी शुरू हो जाएगी।
यात्रियों को तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंचने वाली इन नमो भारत ट्रेन के स्टॉपिज सीमित रहेंगे। इससे समय की बचत होगी। ऐसे में यात्री आसानी से आनंद विहार से गाजियाबाद तक सिर्फ 8 मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं गाजियाबाद से बेगमपुल तक पहुंचने में 28 मिनट लगेंगे। फास्ट ट्रेन से पूरे नमो भारत कॉरिडोर में सिर्फ 50 मिनट में सफर किया जा सकेगा।
2- 2 फास्ट ट्रेन चलाने की योजना
इस योजना की शुरूआत में यह तय किया गया है। सुबह के समय यानी पीक समय में दोनों टर्मिनल स्टेशनों से फास्ट ट्रेन के रूप में 2-2 ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके तहत सुबह 8 बजे और 8:30 बजे सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए ट्रेन चलेंगी।
वहीं शाम के समय भी जब भीड़ होती है, दोनों से 2-ङ फास्ट ट्रेन चलेंगी। यह ट्रेन शाम 6:00 बजे और 6:30 बजे चलाने का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि रूट पर पहले की तरह ही हर 10 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होती रहेगी।