हरियाणा के 2 लाख से ज्यादा किसानों की दीवाली पर बल्ले बल्ले, सरकार ने खाते में डाले 4263 करोड़ रुपये; जानें किसे मिला लाभ
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । त्योहारी सीजन में दीवाली से पहले किसानों के खातों में 4263 करोड़ रुपये डाले है .
अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश में धान की खरीद जोरों पर हो रही है । जानकारी के लिए बता दे की अब तक 37.27 लाख टन धान मंडियों में पहुंचा है,
जिसमें से 30.69 लाख टन (82 प्रतिशत) की खरीद हो चुकी है। करीब 23.34 लाख टन (76 प्रतिशत) धान का उठान किया गया है।
अब तक दो लाख 22 हजार 154 किसानों के बैंक खातों में लगभग 4263 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।
मंत्री राजेश नागर ने दी ये जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की करीब 23.34 लाख टन (76 प्रतिशत) धान का उठान किया गया है। अब तक दो लाख 22 हजार 154 किसानों के बैंक खातों में लगभग 4263 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। Haryana News
बता दे की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता (Food, Civil Supplies and Consumer) मामले मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में भारत सरकार द्वारा निर्धारित 58 लाख टन के खरीद लक्ष्य के मुकाबले 53 प्रतिशत खरीद पूरी हो चुकी है। एक दिन में लगभग एक लाख टन धान की आवक और 0.36 लाख टन की खरीद दर्ज की गई है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 16.53 लाख, हैफेड ने 9.29 लाख, हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने 4.87 लाख टन धान की खरीद की है।
निजी व्यापारियों ने अब तक 38 हजार 770 टन धान खरीदा है।
निजी व्यापारियों द्वारा खरीदे गए धान का औसत भाव 2,516 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है, Haryana News
जबकि विभिन्न लेन-देन में भाव 2,461 रुपये से 2,965 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है।