{"vars":{"id": "141324:5161"}}

NCR में मेट्रो का  69.7 किमी तक हो रहा है विस्तार, हरियाणा, दिल्ली, के साथ नोएडा के 20 लाख लोगों को मिलेगा लाभ 

गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद में आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। अभी तक नोएडा प्राधिकरण 47.157 किलोमीटर का मेट्रो रेल का ट्रैक बिछाया जा चुका है। इसमें एक्वा लाइन का 29.707 किलोमीटर ट्रैक शामिल है
 

NCR Metro Project : हरियाणा के साथ साथ NCR के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की गौतमबुद्धनगर की 20 लाख आबादी को सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण 69.766 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक का विस्तार किया जा रहा है, जो एनसीआर के किसी भी शहर में सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। इसका लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट शहर के लोगों को आने वाले समय में मिलेगा।
 

दिल्ली हरियाणा को भी मिलेगा लाभ 

दिल्ली समेत एनसीआर के किसी भी शहर गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद में आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। अभी तक नोएडा प्राधिकरण 47.157 किलोमीटर का मेट्रो रेल का ट्रैक बिछाया जा चुका है। इसमें एक्वा लाइन का 29.707 किलोमीटर ट्रैक शामिल है, जबकि ब्लू लाइन मेट्रो का 13.5 किलोमीटर व मैजेंटा लाइन का 3.95 किमी ट्रैक भी शामिल है।
 

यहां देखें लाइन का विवरण 

अधिक जानकारी के लिए बता डी ेकी नोएडा प्राधिकरण की एक्वा लाइन विस्तार व लिंक लाइन को लेकर 22.609 किमी का नया ट्रैक विछाने का काम किया जा रहा है, जिसमें सेक्टर-142 से बाटेनिकल गार्डन 11.56 किमी व ग्रेटर नेाएडा डिपो से बोड़ाकी तक 2.5 किमी के ट्रैक बिछाने के लिए एलएनटी को भी टेंडर जारी कर काम अवार्ड किया जा चुका है।
 

15 नए स्टेशनों का निर्माण 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रोजेक्ट के तहत 10 स्टेशनों को निर्माण होने जा रहा है जबकि ग्रेनो वेस्ट तक 8.449 किमी नए ट्रैक में पांच स्टेशन बनाया जाएगा। यानी कुल 15 मेट्रो स्टेशन नोएडा में और तैयार होंगे। वहीं, पहले से तीन मेट्रो के रूट पर 35 स्टेशन संचालित हो रहे है।