{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में बिजली विभाग के एक्सईएन-एसडीओ समेत 18 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, जानें वजह?

हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हिसार जोन के उन अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, जिनकी कार्यप्रणाली में मुझे लापरवाही मिली थी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की हरियाणा में बिजली निगम की तरफ से काम में लापरवाही के आरोप में बड़ी भारी कार्रवाई की गई है। जिसके बाद पुरे विभाग में हड़कंप मच गया .


अधिक जानकारी के लिए बता दे की अब ऐसे अधिकारियों पर गाज गिरने का काम शुरू हो चूका है जो अपने काम में लापरवाही दिखा रहे है। वहीँ आपको ताजा अपडेट के लिए बता दे की ताजा मामला 'होल टाइम डायरेक्टर्स' मीटिंग का है, जिसमें पांच सर्कल हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा व जींद के 18 एक्सईएन-एसडीओ की कार्यप्रणाली पूरी तरह लापरवाह मिली।


अधिक जानकारी के लिए बता दे की दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हिसार जोन के उन अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, जिनकी कार्यप्रणाली में मुझे लापरवाही मिली थी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रबंध निदेशक ने जारी किये आदेश 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इन अधिकारीयों की लापरवाही के चलते दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी को चार्जशीट कर दिया है और अपना पक्ष रखने के आदेश जारी किए हैं। अगर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वर्तमान में यह फाइल चीफ एडमिन की टेबल पर पहुंच चुकी है।

बता दें कि बिजली निगम में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में डब्ल्यूटीडी अर्थात 'होल टाइम डायरेक्टर्स' समीक्षा बैठक होती है। बीते सप्ताह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने समस्त विभागों के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली थी। इसमें 90 दिन के अंतराल में बिजली संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई थी, जिसमें प्रबंध निदेशक पांच सर्कल के 18 एक्सईएन एसडीओ से नाराज दिखे थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है ।