अब इस एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, हाईस्पीड एक्सप्रेस वे बनकर तैयार
वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) - लखनऊ और कानपुर के बीच सफर अब पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो गया है। 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (नेशनल एक्सप्रेसवे 6) आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस छह लेन एक्सप्रेसवे पर वाहन अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। इसके कारण अब दोनों शहरों के बीच यात्रा का सफर घटकर 35-45 मिनट तक हो गया है।
देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे
टोल सबसे महंगा:-
इस एक्सप्रेसवे पर सवार लोगों को देश के अन्य प्रमुख एक्सप्रेसवे के मुकाबले सबसे अधिक टोल देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से जारी टोल दरों के अनुसार सबसे महंगा टोल वसूलने वाला एक्सप्रेसवे बन गया है। यह छह लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड और बैरियर-फ्री एक्सप्रेसवे है जहां टोल प्लाजा होंगे। यानी वाहन चालकों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। NHAI द्वारा जारी दरों के अनुसार हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 445 रुपये, बस और ट्रक के लिए 935 रुपये जबकि थ्री एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए 1,020 रुपये तक की लागत तय की गई है।
इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, सीतापुर, सुल्तानपुर और हरदोई के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
TEAM VOICE OF PANIPAT