Lado Lakshmi Yojana : जन्मतिथि सत्यापन में अटकी लाडो लक्ष्मी, 1,98,707 आवेदन लंबित, जींद में सबसे अधिक
Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दिया जाने वाला लाभ करीब 2 लाख महिलाएं नहीं ले पा रही हैं। क्योंकि इन महिलाओं की जन्मतिथि का सत्यापन नहीं हो पाया है। प्रदेश भर में ऐसी 1,98,707 महिलाएं हैं। इनमें भी जींद जिला में सबसे अधिक हैं।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इसके लिए नियम व शर्तें तय की गई हैं। वहीं आवेदन करने के बाद राज्य योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाएं अपनी जन्मतिथि सत्यापित नहीं करवा पा रही हैं।
किस जिले में कितने आवेदन अटके
प्रदेश भर में इस प्रकार से कुल 1,98,707 महिलाओं के आवेदन जन्मतिथि सत्यापन नहीं होने के कारण अटके हुए हैं। सबसे अधिक आवेदन जींद जिला में 13884 हैं। इसके अलावा पलवल जिला में 13349, करनाल में 12696, सोनीपत में 11569, भिवानी में 11031 और यमुनानगर में 10130 आवेदन लंबित हैं।
वहीं पंचकूला में 5460 आवेदन लंबित हैं, जबकि अंबाला में 7522, झज्जर में 7265, रेवाड़ी में 7308, हिसार में 7051, महेंद्रगढ़ में 6871, नूंह में 7398, कुरुक्षेत्र में 7323, फतेहाबाद में 8814, गुरुग्राम में 8465, कैथल में 8582, पानीपत में 8478, रोहतक में 8253, सिरसा में 9472, फरीदाबाद में 9730, हांसी में 4587, चरखी दादरी में 3469 और पंचकूला में 5460 आवेदन लंबित हैं।
किया जा रहा है सूचित
यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए क्रीड विभाग द्वारा ऐसी महिलाओं को मैसेज भेज कर सूचित किया जा रहा है।
क्योंकि अब इनको जन्मतिथि के सत्यापित के बाद ही योजना के तहत मिलने वाली राशि जारी होगी। इसके लिए जरूरी है कि क्रिड विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि का सत्यापन किया जाए।
हालांकि जन्मतिथि परिवार पहचान पत्र में दर्ज तो है, लेकिन यह सत्यापन के बिना प्रक्रिया अटकी हुई है।