59 मिनट में तय होगा दिल्ली से आगरा का सफर, देश की पहली बुलेट ट्रैन जल्द ट्रैक पर पकड़ेगी रफ़्तार
Delhi-Guwahati Bullet Train : हाई स्पीड रेल नेटवर्क के मामले में देश दिन-प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। हर महीने एक न एक हाई स्पीड बुलेट ट्रेन व रूट को मंजूरी मिल रही है। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वाया वाराणसी गुवाहाटी तक नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की स्वीकृति दी है।
रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इस रेल नेटवर्क के जरिए दिल्ली से यूपी यानि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के बीच शानदार कनेक्टिविटी बनेगी और सफर आसान होगा।
यह रहेगा कॉरिडोर का रूट
पीएम मोदी ने जिस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी है, उसके अनुसार बुलेट ट्रेन यूपी के आगरा, कानपुर और लखनऊ के अलावा अयोध्या व वाराणसी को कवर करेगी और इसके बाद बिहार में एंट्री होगी। बिहार में पटना, सिलीगुड़ी के बाद गुवाहाटी तक जाएगी। वहां से पश्चिम बंगाल के साथ कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।
मात्र 59 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से आगरा
रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने बताया कि दिल्ली से गुवाहाटी के बीच बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से आगरा की दूरी सिमट जाएगी और मात्र 59 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंच जाएंगे। कानपुर तक पहुंचने में भी मात्र 60 से 65 मिनट लगेंगी। इसके अलावा दिल्ली से लखनऊ के बीच सवा दो घंटे का सफर रह जाएगा।
सरकार का लक्ष्य हाईस्पीड रेल नेटवर्क के जरिए देश के प्रमुख आर्थिक और धार्मिक केंद्रों को जोड़ना है। दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।
भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन ( High Speed Bullet Train) अब हकीकत के करीब पहुंच रही है. बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की फैसिलिटी में इसके प्रोटोटाइप का निर्माण चल रहा है, जो अब सुरक्षा-परीक्षण (सेफ्टी-टेस्टिंग) के एक अहम पड़ाव पर पहुंच गया है. ‘भारत 28’ (B-28) नाम की यह हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए तैयार की जा रही है. इ