{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Asian Games में भारत ने जीता 100वां मेडल

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- चीन के हागझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियो के शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड काम कर दिया हे ओर 72 साल के  इतिहास में  पहली बार 100 पदक जीते है... भारतीय महिला कब्ड्डी टीम ने शनिवार सुबह एशियन गेम्स 2023 में फाइनल में चीनी ताडपे रो 26-25 माल देकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रद दिया.. भारत का यह 25वा गोल्ड मेडल रहा ओर इसी के साथ एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 100वा मेडल भी अपने नाम कर लिया..

भारतीय खिलाड़ियो की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बधाई दी है.. पीएम मोदी 10 अक्टूबर को खिलाड़ियो से खास मुलाकात करेंगे.. पीएम मोदी ने कहा कि एशियान खेलो मे भारत के 100 पदक हासिल करना एक उपलब्धि है..

भारत की बेटियों ने भी इस दौरान कई पदक जीते.. ज्योति सुरेखा वेन्नम ने तीरंदाजी महिला कंपाउंड में कोरिया को 149-145 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है.. इससे पहले तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने इंडोनेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता.. पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में ओजस प्रवीण देवताले ने अभिषेक वर्मा (149-147) को हराकर स्वर्ण पदक जीता.. अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता। गौरतलब है कि एशियन गेम्‍स 2023 मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुका है.. भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है..

हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन का इकलौता गोल्ड हॉकी में आया.. भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया.. भारतीय हॉकी टीम ने इस जीत के साथ पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है.. भारत ने 13वें दिन 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 9 मेडल जीते है.. कुल मेडल संख्या 95 हो गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT