{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Panipat- दोस्ती के नाम पर धोखा, नाबालिग छात्रा को सहेलियां ले गई सुनसान जगह, फिर खुद करवाया गलत....

 

वायस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता)- पानीपत का हैरान करने वाला मामला...एक नाबालिग लड़की को उसी की सहेलियो ने ऐसा धोखा दिया..जिसे आप पढ़कर हैरान रह जाएंगे....पहले कोचिंग का बहाना बनाया और फिर उसे अपने साथ गाड़ी मे बिठाकर ले गई....उसके बाद उसे एक ऐसे अंजान युवक के हाथो सौंप दिया जिसे वो नही जानती थी...उसके बाद उस युवक द्वारा उसका रेप किया जाता है....हैरानी की बात ये है कि आरोपी लड़कियां वही पर खड़ी थी...और उन्होने खुद उस 16 साल की नाबालिग का रेप करवाया...इस घटना के बारे मे जब परिवार को पता लगा तो वो तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका मेडिकल करवा पुलिस को शिकायत दी......

बताया गया है कि 16 साल की नाबालिग को उसकी सहेली abc 3 अन्य लड़कियों के साथ एक गाड़ी में बुलाकर ले गई...फिर
एक फैक्ट्री में ले जाकर गाड़ी के ड्राइवर को उसे सौंप दिया...जिसके बाद आरोपी ड्राइवर रोहित ने उसका रेप किया...इस पूरे मामले मे सहेलियों ने आरोपी रोहित का पूरा साथ दिया....

पूरा मामला पानीपत के सदर थाना एरिया का...बताया गया है परिवार पानीपत के ही एक गांव मे रहता है....26 जून को आरोपी सहेली शिवानी अपनी बहन और 2 युवतियों को लेकर उनके घर पहुंची....ये सभी युवतियां एक गाड़ी में आई थी....इनके साथ रोहित नाम का एक ड्राइवर भी था...घर के बाहर से ही वे बेटी को कोचिंग ले जाने के लिए कहने लगी... जब बेटी घर से बाहर निकली तो युवतियों ने उसे जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया...जब बेटी ने रास्ते में उनसे पूछा कि कहां जाना है, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.. इसके बाद शिवानी, उसकी बहन और अन्य 2 युवतियों ने उसे कसकर पकड़ लिया...इसके बाद कार ड्राइवर रोहित जबरन छेड़छाड़ करने लगा...कुछ देर बाद आरोपी उसे एक फैक्ट्री में ले गए..जहा उसके साथ गलत किया गया...वही मामले मे पुलिस जांच कर रही है...कि आखिरकार नाबालिग द्वारा जो आरोप लगाए गए है...क्या वो सच है ?

TEAM VOICE OF PANIPAT