{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के बिजली मंत्री का फिर बड़ा एक्शन! बिजली विभाग के जेई को किया सस्पैंड, देखें कारण 

Haryana news: यह मामला 3 साल पुराना है। इसके तहत हिसार जिला के उकलाना खंड के मदनपुरा गांव में बिजली निगम के जेई द्वारा कार्रवाई की गई थी।
 

Haryana News : हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज अपने खास अंदाज के कारण गब्बर सिंह के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। अपनी ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मचारी व अधिकारी हमेशा ही उनके निशाने पर रहते हैं। अब बिजली निगम के एक जेई यानी जूनियर इंजीनियर पर भी अनिल विज ने बड़ा एक्शन लेते हुए सस्पैंड कर दिया है।
 

जेई पर आरोप है कि गलत तरीके से अवैध बता कर पहले तो खेत का बिजली कनेक्शन उखाड़ दिया और इसके बाद धान की फसल को बर्बाद कर दिया। जब इसकी शिकायत बिजली मंत्री अनिल विज के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए जेई को सस्पैंड करने का फरमान जारी कर दिया। इतना ही नहीं इस आदेश में यह भी कहा गया है कि निलंबन के दौरान जेई को अपने तैनाती कार्यालय में नियमित रूप से हाजिरी देनी होगी।
 


किसान ने दी यह शिकायत

यह मामला 3 साल पुराना है। इसके तहत हिसार जिला के उकलाना खंड के मदनपुरा गांव में बिजली निगम के जेई द्वारा कार्रवाई की गई थी। इसके बाद पीड़ित किसान कृष्ण कुमार ने कार्रवाई करने वाले जेई अजमेर सिंह के खिलाफ मंत्री को शिकायत दी थी। जब यह मामला मंत्री अनिल विज के संज्ञान में आया तो उन्होंने चीफ इंजीनियर को आदेश जारी करते हुए तत्कालीन जेई को सस्पैंड करने के लिए पत्र जारी कर दिया।

यूं उलझा मामला

अपनी शिकायत में पीड़ित किसान कृष्ण कुमार ने कहा कि उन्होंने 2008 में उन्होंने खेत में टयूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन लिया था। इसके बाद 2023 में जमीन का एग्रीमेंट सेल करते हुए इसकी जानकारी लाईनमैन व जेई कोभी दी गई। ऐसे में ट्यूबवेल कनेक्शन एग्रीमेंट एक्ट सेल की जमीन पर बदलते हुए कनेक्शन एग्रीमेंट टू सेल के अनुसार दूसरी जमीन पर दर्ज कर दिया। इसके बावजूद किसान निश्चित समय पर बिल का भुगतान करता आ रहा है। 
 

ऐसे में इसी साल यानी मई 2026 में बिजली निगम द्वारा किसान पर 30 हजार रुपये का जुर्माना कर दिया। इस जुर्माने का भुगतान भी किसान द्वारा किया गया। इसके बाद अक्टूबर महीने में जेई अजमेर सिंह, लाइनमैन, पुलिस उसके खेत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचे और बिजली कनेक्शन को अवैध करार दे दिया। हालांकि इसके बारे में कोई नोटिस नहीं दिया गया। 
 

यहां तक कि इसको लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसान जुबान नहीं खोले। साथ ही उकसो गिरफ्तारी की धमकी देकर डराया गया। साथ ही  खेत से नेक्शन उखाड़ते हुए 15 एकड़ जमीन में खड़ी धान की फसल को भी बर्बाद कर दिया।