Haryana Transfer : हरियाणा के फतेहाबाद में अचानक सहायक कोषागार अधिकारी का तबादला, तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की हरियाणा सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा प्रदेश के फतेहाबाद जिले में सहायक कोषागार अधिकारी के तबादले के आदेश जारी किये है । बता दे की आदेश जारी होने के बाद इसे तुरंत अमल में लाने के निर्देश है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी किए गए लेटर में तत्काल प्रभाव से सुनीता देवी (IGIGGQ), सहायक कोषागार अधिकारी के ट्रांसफर के आदेश जारी किए गए हैं।
सुनीता देवी को फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा उप-कोषागार भट्टू कलां की जगह उप-कोषागार जाखल (फतेहाबाद) की जिम्मेदारी की गई है।Haryana News
हरियाणा सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा भट्टू कलां में कार्यरत सहायक कोषागार अधिकारी सुनीता देवी का पहले उप-कोषागार सिवानी (भिवानी) में ट्रांसफर हेतु आर्डर जारी किया गया था।
लेकिन आज 6 नवंबर को फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा दूसरा लेटर जारी करते हुए कहा कि उप-कोषागार भट्टू कलां से उप-कोषागार सिवानी (भिवानी) के लिए किया गया था, उन्हें तत्काल प्रभाव से उप-कोषागार जाखल (फतेहाबाद) में रिक्त पद पर स्थानांतरित किया जाता है।
सुनीता देवी को इस स्थानांतरण के कारण कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक या यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।Haryana News