{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा तैयार 36वें नेशनल गेम्स के लिए

 

वॉयस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता) :-गुजरात में होने वाले 36वें नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार है। 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट और भावनगर में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। 12 बॉक्सरों के साथ इसमें हरियाणा की 618 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी।बताया जा रहा है  इन खेलों में 394 महिलाएं और  324 पुरूष खिलाड़ी खेलेंगे।   राष्ट्रीय खेलों में कुल  264 कोच जाएगे, जिसमें  142 महिला कोच और 122 पुरूष कोच मेंटर के रूप में  रहेंगे।  इसी के साथ आपको बता दे कि   12 बॉक्सरों में 7 लड़के व 5 लड़कियां हैं। भिवानी से पुरुष वर्ग में सचिन, नवीन कुमार और मोहित हिस्सा लेंगे, वहीं महिला वर्ग में जैसमीन मैदान में उतरेंगी।

बढ़ाई गई खिलाड़ियों की डाइट

हरियाणा में पहले खिलाड़ियों की 125 रुपए डाइट थी। जिसे बढ़ाकर अब 400 रुपये कर  दी गई हैं। दूसरे राज्यों के मुकाबले यह देश में सबसे अधिक है। अच्छी डाइट और बेहतर खेल के माहौल के कारण ही हर साल खेलों में हरियाणा तरक्की कर रहा है।

ओलंपिक की तैयारी से पहले 15 लाख

ओलिंपिक में जाने से पहले हरियाणा में तैयारी करने के लिए 15 लाख रुपए दिए जाते हैं। साथ ही स्वर्ण पदक जीतने वाले के लिए 6 करोड़, सिल्वर पदक के लिए 4 करोड़ व रजत पदक के लिए 2.50 करोड़ रुपए के इनाम राशि तय की गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT