{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Haryana Holidays cancelled : 5 से 12 नवंबर तक हरियाणा में इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, विभाग ने जारी किया आदेश 

त्योहारी सीजन में सरकार द्वारा एक विभाग की छुट्टियों को 5 से 12 नवंबर तक रद्द कर दी है। इस दौरान कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा।
 

Haryana Holiday Cancelled : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की दिवाली के मोके पर हर कोई अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करना चाहता है । अब ऐसे में अग्निशमन विभाग ने अपने कर्मचरियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है और उसके पीछे वाजिब कारण भी बताया है । 


5 से 12 नवंबर तक छुट्टियां रद्द

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिवाली पर्व पर हर विभाग के कर्मचारी लंबी छुट्टी का इंतजार कर रहे है, लेकिन इस त्योहारी सीजन में सरकार द्वारा एक विभाग की छुट्टियों को 5 से 12 नवंबर तक रद्द कर दी है। इस दौरान कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा। हालांकि सरकार ने यह कदम व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है, ताकि दिवाली के मोके पर आगजनी जैसे घटनाओं या फिर किसी भी अन्य समस्याओं से तुरंत निपटा जा सके 


 अधिक जानकारी के लिए बता दे की दीपावली से पहले और त्योहार के तीन दिन बाद तक दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट रहेंगे। पांच नवंबर से 12 नवंबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।

तैयारियों को लेकर अग्निशमन विभाग के सेक्टर-25 स्थित मुख्यालय में फरीदाबाद जिले के छह जोन के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली के दौरान आगजनी की घटनाओं की आशंका, संसाधनों की उपलब्धता और आपातकालीन प्रतिक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

दमकल अधीक्षक ने दी ये जानकारी 


फरीदाबाद के दमकल अधीक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की ओर से दीपावली पर विशेष तैयारियां की जाती हैं। हम सभी वाहनों की फिटनेस चेक करते हैं। टैंक के आपरेशंस चेक करते हैं। कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर देते हैं। हमारा मकसद है कि आग लगने पर किसी का भी जान-माल का नुकसान न हो।