Haryana Holiday Cancelled : 26 नवंबर को हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द, DGP ने जारी किया लेटर
Haryana Holiday Cancelled : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए एक आदेश जारी हुआ है, जिसके चलते उनकी २६ नवम्बर को छुट्टी रद्द हो चुकी है .हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पत्र जारी कर इस आदेश की पुष्टि की है।
जारी हुआ आदेश
डीजीपी ने पत्र जारी करके किया गया है कि किसी भी कर्मचारी को इस दिन छुट्टी नहीं दी जाए, क्योंकि हरियाणा विधानसभा के 26 नवंबर को होने वाले एक दिवसीय सत्र है। डीजीपी ने यह आदेश 26 नवंबर को विधानसभा का एक दिवसीय सत्र होने के चलते लिया गया है। इस दिन कर्मचारियों अधिकारियों की विशेष तैनाती रहेगी।इसके तहत 26 नवंबर तक अवकाश मंजूर नहीं किया जाएगा। 26 नवंबर 2026 को या उससे पहले किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
इन्हें मिल सकता है अवकाश
हालांकि पुलिस कर्मचारी की अत्यंत आपातकालीन परिस्थिति में सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के माध्यम से छुट्टी मिल सकती है। फिलहाल शादियों का सीजन चला हुआ है, ऐसे में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को इस दिन अवकाश नहीं मिलने के चलते अपने प्लान में बदलाव करना पड़ेगा।
ये है वजह
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के पुलिस महानिदेशक की तरफ से यह आदेश विभिन्न संगठनों के आंदोलन को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि इस दौरान पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में ड्यूटी रहेगी।