Haryana:- सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया बड़ा तोहफा, इतना बढ़ाया महगाई भत्ता
वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर हरियाणा सामने आई है.. हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.. इसके साथ ही अब DA और DR की दर 53% से बढ़कर 55% हो गई है.. करीब 6 लाख नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा.. इनमें करीब 3 लाख नियमित कर्मचारी और 3 लाख पेंशनर्स शामिल हैं.
*इस बार एक फीसदी कम हुई बढ़ोतरी*
इससे पहले 2024 में हरियाणा सरकार ने DA 50% से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया था.. तब सरकार ने 3% की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इस बार एक फीसदी कम बढ़ाया है..
*इस प्रकार बढ़ेगी सैलरी*
DA बढ़ने से सैलरी में वृद्धि होती है.. क्योंकि DA, बेसिक सैलरी का एक हिस्सा है.. यदि DA बढ़ता है, तो सैलरी भी बढ़ेगी.. उदाहरण के लिए, अगर बेसिक सैलरी 20,000 रुपए है और DA 53% से 55% हो जाता है, तो कर्मचारी को 400 रुपए प्रति माह अतिरिक्त मिलेंगे.. डिअरनेस अलाउंस (DA) और डिअरनेस रिलीफ (DR) दोनों ही महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन वे अलग-अलग लोगों को दिए जाते हैं.. DA कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि DR पेंशनभोगियों को.. नाम के अलावा, इन दोनों में कोई खास अंतर नहीं है..
TEAM VOICE OF PANIPAT