दिवाली के मोके पर किसानों की बल्ले बल्ले! 1.5 करोड़ खातों में सरकार भेजेगी ₹5000 का मुआवजा
Maharashtra Govt Help Farmers: इस बार मानसून के समय में बारिश काफी कम रही है। इससे देश के कई हिस्सों में सूख की स्थिति रही है। इसका प्रभाव अलग-अलग राज्यों में देखा जा रहा है। ऐसे में सरकार ने किसानों को सहायता देने के लिए बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।
इसके तहत महराष्ट्र सरकार राज्य के 1.5 करोड़ किसानों के खातों में 5000- 5000 रुपये भेजेगी। यह किस्त दिवाली से पहले किसानों को मिल सकती है। सरकार के इस कदम से राज्य के करीब 1.5 करोड़ सूखा प्रभावित किसानों के को मदद मिलेगी।
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैँ।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इसी सप्ताह राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंचाई जाए। यानी दिवाली से पहले किसानों को हल्की राहत मिलने जा रही है।
सरकारी खजाने पर 7500 करोड़ का बोझ
वहीं महराष्ट्र सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर भारी बोझ पड़ने वाला है। इस सहायता के तहत राज्य के किसानों को 7500 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
ऐसे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि बैंक अधिकारी यह पूरी राशि किसानों को दें। यानी बैंक किसी भी प्रकार के ऋण के रूप में इस राशि को नहीं लें। इससे आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिलेगी।
34 जिलों में सूखा, कृषि पर संकट
इस बार कम बारिश होने पर महाराष्ट्र सरकार इसी महीने राज्य में गंभीर सूखे पर 34 जिलों के 305 तालुकों में सूखे की स्थिति घोषित की है।
ऐसे में सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला किसानों को काफी राहत देगा। क्योंकि पिछली फसल खराब होने क बाद अब किसान आने वाली फसल की भी तैयारी कर रहे हैँ।