हरियाणवी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर प्रताप विश्वासी का निधन
Jun 24, 2025, 15:41 IST
वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणवी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रताप सिंह विश्वासी का सोमवार को निधन हो गया... वह 55 साल के थे और गले के कैंसर से जूझ रहे थे...
पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी.. इलाज झज्जर के पास एक निजी अस्पताल में चल रहा था... शुक्रवार को वे इलाज के बाद घर लौटे थे और दो दिन बाद फिर से अस्पताल में भर्ती होने की योजना थी... लेकिन तबीयत अचानक बिगड़ने पर उनका निधन हो गया... उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव कनीना में किया गया...
प्रताप विश्वासी ने हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं... उन्होंने अनेक नाटकों, एल्बमों और टीवी प्रोग्रामों का निर्देशन भी किया था...
TEAM VOICE OF PANIPAT