{"vars":{"id": "141324:5161"}}

8वें वेतन आयोग के एरियर से भरेंगी कर्मचारियों की जेबें, 5 लाख से ज्यादा मिलेगा एरियर, समझें पूरा गणित 

8th pay commission Update : 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होने वाला है। विशेषकर उनके एरियर को लेकर। क्योेंकि जब भी यह नई सिफारिशें लागू होंगी, पिछले समय के लिए बनने वाला एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा।
 

8th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स को वेतन व पेंशन रिवाइज के लिए 8वें वेतन आयोग सिफारिश आने में अभी करीब 6 महीने का समय है। इस आयोग का गठन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में किया गया है। लेकिन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मिलने वाले लाभ को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स में लगातार उत्सुकता बढ़ रही है। विशेषकर 8वां वेतन आयोग लागू होने पर मिलने वाले एरियर को लेकर। आइए समझते हैं एरियर से किस प्रकार लाभ होने वाला है।
 

दरअसल 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से देश भर के करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होने वाला है। विशेषकर उनके एरियर को लेकर। क्योेंकि जब भी यह नई सिफारिशें लागू होंगी, पिछले समय के लिए बनने वाला एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा। हालांकि इस बार कर्मचारियों के अलग-अलग संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर 4 की मांग की गई है।
 

इसके बावजूद यदि 7वें वेतन आयोग वाले फिटमेंट फैक्टर को भी जारी रखा जाता है तो भी एरियर के रूप में कर्मचारियों को मोटी रकम मिलने जा रही है। क्योंकि नए वेतन का लाभ 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। ऐसे में कर्मचारियों को यदि 1 साल का एरियर मिलता है तो इसके अनुसार लेवल-6 वाले कर्मचारी को करीब 5.15 लाख रुपये एरियर मिलने की संभावना है। वहीं इस बार यदि फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है इसके आधार पर राशि में वृद्धि हो जाएगी।

आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

हालांकि अभी 8वें वेतन आयोग द्वारा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कर उनकी राय व मांगें जानी जा रही है, लेकिन उम्मीद है कि अगले 6 महीने में आयोग सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। ऐसे में तभी यह तय होगा कि फिटमेंट फैक्टर कितना रखा गया है। क्योंकि इसके आधार पर ही नया वेतन मैट्रिक्स तैयार होगा। हालांकि लेवल 6 के कर्मचारियों को पुराने फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 5.15 लाख रुपये बतौर एरियर मिल सकते हैं, लेकिन यह आंकड़ा अंतिम नहीं है। जैसे ही आयोग की सिफारिश आती हैं, इसके आधार पर ही एरियर भी तय हो जाएगा।

 

क्या है 5.15 लाख रुपये का एरियर का आधार

हालांकि अभी 5.15 लाख रुपये का एरियर लेवल 6 कर्मचारियों के लिए संभावित है, लेकिन इसका आधार 7वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर है। वहीं 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 31 दिसंबर 2025 तक के लिए थी। इससे साफ है कि नए अयोग की सिफारिश 1 जनवरी 2026 से मान्य होंगी। इसको समझने के लिए मानें कि जो कर्मचारी पे मैट्रिक्स के लेवल-6 में आता है तो फिलहाल उसकाे 44900 रुपये बेसिक सैलरी मिल रही है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 होता है तो उसका वेतन 1 लाख 15 हजार 400 रुपये हो जाएगा। इसके बाद इसमें महंगाई भत्ते की राशि भी जोड़ी जाएगी। 

 
ऐसे मिलेगा पूरा लाभ

जब नए वेतन में DA की राशि जोड़ी जाएगी तो एरियर भी इसी आधार पर दिया जाएगा।  क्योंकि इस साल यानी जनवरी से जून तक महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत की दर से मिला है। जबकि जुलाई से दिसंबर तक का महंगाई भत्ता 63%  रहा है। इस पर जनवरी से जून के छह महीने में करीब 71,840 रुपये और जुलाई से दिसंबर के छह महीने में करीब 73,187 रुपये बनेंगे। जबकि नए बेसिक वेतन 1,15,400 रुपये रहेगा। इसमें जनवरी से जून का अंतर 43,560 रुपये प्रति माह निकलेगा, वहीं जुलाई से दिसंबर का अंतर 42,213 रुपये प्रति माह रहेगा। ऐसे में 1 साल के एरियर के रूप में कर्मचारी को 5,14,638 रुपये  मिलेंगे।