दिल्ली में मिलेगी जाम से मुक्ति बनेंगे फ्लाइओवर, अंडरपास और एलिवेटेड कॉरिडोर
दिल्ली का नाम आते ही भीषण सड़क जाम की तस्वीर आंखों के सामने उभरने लगती है। लेकिन अब सरकार ने लोगों को जाम से राहत देने के लिए खास योजना बनाई है। इसके तहत फ्लाइओवर, अंडरपास और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
अलग-अलग जगहों पर बनने वाले यह अंडरपास व फ्लाइओवर जहां लोगों को सुविधाजनक सफर का अनुभव देंगे। इसके तहत आईटीओ पर विकास मार्ग से दीन दयाल उपाध्याय मार्ग तक फ्लाइओवर बनाया जाना है। इसकी योजना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी का कार्य किया जा चुका है।
इस परियोजना को अंतिम स्वीकृति के लिए अब यूटीपैक भेजा गया है। इसी योजना के तहत दिल्ली के भीड़भाड वाले ओखला में मां आनंदमयी रोड स्थित क्राउन प्लाजा जंक्शन पर फ्लाइओवर और अंडरपास बनाने की योजना है। इसके अलावा छतरपुर में भी फ्लाइओवर बनाने के लिए योजना तैयार की गई है।
ITO पर मिलेगी राम से मुक्ति
सरकार की इस योजना के पूरा होने पर वाहन चालकों को पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाला रोड सिग्नल फ्री हो जाएगा। इसके तहत आईटीओ के पास रिंग रोड पर बने फ्लाइओवर से कुछ ही दूर करीब 1.8 किमी लंबे फ्लाइओवर बनाया जाना है। 4 लेन का यह फ्लाइओर आईटीओ से गुजरने वाले 90% से अधिक ट्रैफिक को कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सेंट्रल-साउथ दिल्ली की ओर जाने का रास्ता देता है
कालकाजी मंदिर के पास भी मिलेगी फ्लाइओवर की सुविधा
वहीं दक्षिण दिल्ली में यातायात प्रबंधन के लिए कालकाजी मंदिर के पास गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से महरोली बदरपुर रोड तक 2.4 किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की गई है। यहीं से ओखला एस्टेट रोड पर अंडरपास बनेगा। इससे यह रास्ता पूरी तरह से सिग्नल फ्री होगा।
गुरुग्राम महरोली रोड पर नहीं लगेगा जाम
साथ ही सरकार की योजना है कि गुरुग्राम-महरोली रोड पर भी जाम से राहत दी जाए। इसके लिए करीब 700 करोड़ रुपये से 100 फुट चौड़ा 2.5 किमी लंबा फ्लाइओवर बनाने की तैयारी है। इससे मेन छतरपुर रोड के साथ-साथ महरोली-गुरुग्राम रोड से भी यातायात कम होगा।