मौसम में बड़ा परिवर्तन, हरियाणा सहित इन राज्यों का जानें हाल
वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- मौसम विभाग के मुताबिक कोई बड़ा मौसम परिवर्तन फरवरी माह के बचे हुए दिनों में देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभों का आना-जाना लगा रह सकता है, लेकिन इसका असर मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में देखने को नहीं मिलेगा।
अभी हरियाणा में सुबह व शाम की सर्दी बनी हुई है। क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक 17 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय के पास ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों के मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। आने वाले समय में यह बढ़ने की प्रबल संभावना बनी हुई है। फरवरी जाते-जाते दिन का मौसम पूरी तहर से गर्म व शुष्क हो जाएगा।
TEAM VOICE OF PANIPAT