{"vars":{"id": "141324:5161"}}

निर्वस्त्र होकर किन्नरो ने अस्पताल में किया हंगामा, हुई मारपीट, पढ़िए पूरी खबर

 

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत के डाहर टोल प्लाजा पर वाहनों के ड्राइवरों से बधाई मांगने वाले किन्नरों की एक युवक और युवती ने पिटाई कर दी...पिटाई के बाद किन्नर मेडिकल करवाने सामान्य अस्पताल पहुंचे। किन्नरों ने निर्वस्त्र होकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

मामले की जानकारी देते हुए किन्नरों ने बताया कि वह वहां से गुजर रहे थे तो रास्ते में एक युवक और युवती एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे थे और दो बच्चों सड़क से गुजरने लगे....तेज वाहन को आता देखकर उन्होंने तब उन बच्चों को बचाने की कोशिश की ...तभी एक्टिवा सवार युवक ने किन्नरों को गाली देना शुरू कर दिया ।

फिर किन्नरों ने भी उन्हें गाली गलोज करना शुरू कर दिया । इस गाली गलौज को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया युवक ने किन्नरों पर ईंट और चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया...

हमले के बाद जब किन्नर अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे तो किन्नरों ने यहां अस्पताल में निर्वस्त्र होकर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की।

TEAM VOICE OF PANIPAT