सोमवार को बैंकों में अवकाश, 16 नवंबर को इन राज्यों में छठ पूजा पर बैंकों की छुट्टी
16 november bank holiday : बैंकों के जरूरी काम निपटाने के लिए लोगों को अभी मंगलवार यानी 17 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि 14 नवंबर को दूसरे शनिवार के बाद 15 नवंबर को रविवार की छुट्टी रही। वहीं अब 16 नवंबर यानी सोमवार को भी बैंकों में छठ की छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में अब मंगलवार को ही बैंक खुलेंगे।
हालांकि यह व्यवस्था पूरे देश के लिए नहीं है। ऐसे में यदि आपको भी सोमवार यानी 16 नवंबर को बैंक से संबंधित कोई काम है तो एक बार आरबीआई द्वारा बैंकों के लिए जारी की गई हॉलिडे लिस्ट देख लेनी चाहिए। क्योंकि सोमवार यानी 16 नवंबर को छठ महापर्व के मौके पर विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
विशेषकर छठ पर्व का अधिक प्रचलन पूर्वांचल क्षेत्रों में रहता है। ऐसे में बिहार या झारखंड जैसे राज्यों में इस दिन छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा नवंबर 2026 के लिए जारी की गई हॉलिडे लिस्ट के तहत छुट्टियाें की जानकारी दी गई है।
इन राज्यों में बैंको की छुट्टी
नवंबर महीने के लिए RBI द्वारा जारी की गई छुट्टियों की सूची में 16 नवंबर के लिए छठ पूज के चलते बिहार और झारखंड में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। इसके चलते दोनों राज्यों की सभी बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज बंद रहेगा। इसके अलावा अन्य राज्यों में बैकों की छुट्टी नहीं रहेगी।
नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की स्थिति
दरअसल इस बार नवंबर महीने में छुट्टियां अधिक रही है। त्योहारी सीजन के कारण आधे नवंबर के बीतने तक आधे दिन ही बैंक खुले हैं। हालांकि आरबीआई द्वारा पहले ही नवंबर महीने की छुट्टियों की जानकारी दे दी थी। वहीं आगे आने वाले दिनों के लिए भी छुट्टियों का क्रम निर्धारित किया गया है।
जैसा की साफ हो चुका है कि 16 नवंबर यानी छठ पूजा के चलते बिहार और झारखंड में बैंकों की छुट्टी है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य में बैंकों की छुट्टी 20 नवंबर को है। इसके बाद 22 नवंबर को रविवार है तो देश भर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में 23 नवंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
वहीं इसके बाद 24 नवंबर को मिजोरम, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। कर्नाटक राज्य में 27 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28 नवंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।