{"vars":{"id": "141324:5161"}}

कल से लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी; दुर्गा पूजा से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा के त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।
 

BANK HOLIDAY 2026 : अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आज ही निपटा ले।  क्योंकि आने वाले दिनों में ज्यादातर बैंकों में अवकाश रहने वाला है। वहीँ कल से लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगें। 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अक्टूबर महीना त्योहारी सीजन के लिए माना जाता है ऐसे में अक्टूबर महीने में छुट्टियों को लिस्ट भी लम्बी है। वहीँ बचे हुए दिनों में दुर्गा पूजा और दशहरा के त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे नकद निकासी, चेक जमा करने और बैंक शाखा से जुड़े दूसरे कामों की प्लानिंग पहले से ही कर लें।

कल से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्रिपुरा में 17, 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकों के अंदर किसी भी तरह का कोई काम नहीं होने वाला है।  अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो इसे आज ही निपटा ले।  लेकिन राहत भरी बात ये है की ऑनलाइन सभी सुविधा चालु रहेगी। 


अक्टूबर 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां:

• 2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती (पूरे देश में बैंक बंद)
• 10 अक्टूबर (शनिवार): दूसरा शनिवार / महालया अमावस्या (बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद)
• 17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी (अगरतला में बैंक बंद)
• 19 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा / दशहरा / महा नवमी (अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद)
• 20 अक्टूबर (मंगलवार): विजय दशमी / दशहरा (गंगटोक और इंफाल को छोड़कर अधिकांश प्रमुख शहरों में बैंक बंद)
• 21 अक्टूबर (बुधवार): विजय दशमी / दुर्गा पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)
• 22 और 23 अक्टूबर (गुरुवार-शुक्रवार): दुर्गा पूजा / दसैं (गंगटोक में बैंक बंद)
• 24 अक्टूबर (शनिवार): चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंकों की छुट्टी)
• 26 अक्टूबर (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती / लक्ष्मी पूजा / एक्सेसन डे (अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद)
• 29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ (शिमला में बैंक बंद)
• 31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (अहमदाबाद में बैंक बंद