{"vars":{"id": "141324:5161"}}

नवंबर में 10 दिन रहने वाले हैं बैक बंद , जरुरी काम जल्द करे खत्म

 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- देश में इस वक्त त्योहार का सीजन चल रहा है.. जहा एक तरफ लोगो के बीच खुशी और उत्साह का माहौल है.. वहीं दूसरी तरफ बैंक में जरूरी काम करवाने वाले लोगों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है.. भारतीय रिजर्व बैंक  के कैलेंडर के मुताबिक 2 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार के अलावा 10 दिन और बैंक बंद रहेंगे.. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कुछ जरूरी काम करवाना है तो जल्द ही करवा लें क्योंकि नवंबर में इस-इस दिन बैंक बंद रहेंगे.. आपको बता दे कि महीने कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है.. जिसके कारण बैकों में छुट्टी रहेगी..साथ ही 13,14 और 15 नवंबर को बैंकों में दिवाली की छुट्टी रहेगी..

*चलिए आपको बता देते है अब कब और कहा रहे बैंक बंद*

2 नवंबर       शिलांग नोंगक्रेम नृत्य

7 नवंबर       आइजोल       मिजोरम विधानसभा चुनाव, 2023

10 नवंबर     शिलांग वंगाला महोत्सव

13 नवंबर      गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली

14 नवंबर     अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा

15 नवंबर   भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया

17 नवंबर     भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

20 नवंबर         छठ (सुबह का अर्घ्य)

23 नवंबर     देहरादून, शिलांग सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल

27 नवंबर     अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा

TEAM VOICE OF PANIPAT