{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में BPL परिवारों की बल्ले बल्ले, दीवाली के मोके पर बिल्कुल सस्ता मिलेगा सरसों का तेल 

नवंबर में राशन डिपो से राशन लेने के लिए पात्र परिवारों को तेल का वितरण किया जाएगा। अब नई व्यवस्था की गई है कि सरसों का तेल प्रति राशन कार्ड के हिसाब से नहीं राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या के हिसाब से किया जाएगा। 
 

Haryana Bpl Families : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में सस्ते की राशन की दुकानों पर फोर्टिफाइड सरसों का तेल का वितरण किया जाएगा। वह भी बहुत ही सस्ती दरों पर। इसको लेकर सरकार ने फैसला लिया है कि बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना परिवारों यह तेल राशन डिपो पर महज 30 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दिया जाएगा। जबकि बाजार में फोर्टिफाइड सरसों तेल का भाव 200 रुपये प्रति लीटर तक है। 


सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से निम्न आय वाले परिवारों को महंगाई से राहत मिलेगी। इसको लेकर हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र जारी कर दिया गया था। इस पत्र में कहा गया है कि राशन की दुकानों पर मिलने वाले सरसों के फोर्टिफाइड तेल की मात्रा और दरें निर्धारित की जा चुकी हैं। 

अब जिलों में भी इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। क्योंकि अगले महीने यानी नवंबर में राशन डिपो से राशन लेने के लिए पात्र परिवारों को तेल का वितरण किया जाएगा। अब नई व्यवस्था की गई है कि सरसों का तेल प्रति राशन कार्ड के हिसाब से नहीं राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या के हिसाब से किया जाएगा। 

समान वितरण के साथ तेल की खपत में आएगी कमी


सरकार के इस फैसले से जहां पात्र परिवारों को तेल के वितरण में समानता आएगी, वहीं खपत पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि पहले प्रति राशन कार्ड तेल फिक्स था, लेकिन अब सदस्यों की संख्या के आधार पर तेल दिया जाएगा।

इसके तहत ऐसे परिवार जिनमें एक से दो सदस्य हैं, उनको हर महीने आधा लीटर तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा जिन परिवारों में तीन से छह सदस्य हैं, उनको एक लीटर तेल मिलेगा। वहीं सात या इससे अधिक सदस्यों वाले परिवार को प्रति माह डेढ़ लीटर तेल देने की व्यवस्था की गई है।


30 रुपये लीटर मिलेगा तेल


इसको लेकर जो व्यवस्था की गई है, उसमें पात्र बीपीएल और एएवाई परिवारों को 30 रुपये लीटर के हिसाब से सरसों के तेल का भुगतान करना होगा। क्योंकि जिन परिवारों को आधा लीटर तेल मिलेगा, उनको 15 रुपये का ही भुगतान करना है। जबकि एक लीटर के लिए 30 रुपये देने होंगे। वहीं जिन परिवारों को डेढ़ लीटर तेल मिलेगा, उनको 45 रुपये देने होंगे।