{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में तहसील में ACB की रेड, 2200 रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों काबू

 

Haryana ACB Raid : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील के अंदर पटवारी को 2200 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

मामला भिवानी जिले की तोशाम तहसील का है। यहां एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और दरियापुर गांव के हलका पटवारी कृष्णा कुमार को 2200 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि पटवारी सरकारी काम करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। भिवानी एसीबी एवं विजिलेंस के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की है।