पानीपत पुलिस हुई सख्त, बिना मास्क के घूम रहे 116 के काटे चालान
May 11, 2021, 12:08 IST
वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- लॉकडाउन के दूसरे चरण की शुरुआत के पहले दिन भी शहर के बाजारो में दुकानो के शटर नीचे करके दुकानदार चबूतरो व सड़क पर कुर्सियां डालकर बैठे नजर आए। वहीं नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई।
डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार वत्स ने कहा कि 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रविवार को सनौली थाना एरिया पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने बिना मास्क घूमने वाले 116 लोगों के चालान काटे।
TEAM VOICE OF PANIPAT