रोहतक में पत्नी की हत्या कर कार में छिपाया शव, ठिकाने लगाने से पहले आरोपी गिरफ्तार
Aug 15, 2026, 13:44 IST
रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कट्टे में डालकर अपनी कार में छिपा लिया और उसे ठिकाने लगाने के लिए सोनीपत स्थित अपने घर ले गया। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और कार से शव बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान तमन्ना के रूप में हुई है। वह बहादुरगढ़ के परनाला गांव निवासी विकास की बेटी थी। तमन्ना ने वर्ष 2021 में परिवार की मर्जी के खिलाफ सोनीपत के फरमाना निवासी हरविंद्र उर्फ रिंकू से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं—चार साल का बेटा और दो साल की बेटी।
डेढ़ साल से पति से अलग रह रही थी तमन्ना
शादी के करीब तीन साल बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। इसके बाद तमन्ना रोहतक में अलग रहने लगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह करीब डेढ़ साल से पति से अलग रह रही थी, जबकि दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के साथ रहते थे।
बच्चों से मिलने के लिए पति को बुलाया था
पुलिस के मुताबिक, तमन्ना अपने दोनों बच्चों से मिलना चाहती थी। इसी वजह से उसने हरविंद्र को फोन कर बुलाया था। आरोपी अपनी बहन के घर गया था, लेकिन बच्चों को साथ नहीं लाया। उसने तमन्ना से कहा कि वह गांव जाकर बच्चों से मिल ले।
इसके बाद दोनों कार से निकले। रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान हरविंद्र ने तमन्ना की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया।
शव कट्टे में डालकर कार में रखा
हत्या के बाद आरोपी घबरा गया। उसने शव को कट्टे में डालकर कार में रखा और सोनीपत स्थित अपने घर ले गया। बताया जा रहा है कि वह शव को ठिकाने लगाने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले पुलिस उसके घर पहुंच गई और शव बरामद कर लिया। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी ने कथित तौर पर कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी थी, ताकि वाहन की पहचान न हो सके।
पुलिस को फोन से मिल सकते हैं अहम सुराग
पुलिस के मुताबिक, तमन्ना का मोबाइल फोन अभी बरामद नहीं हुआ है। फोन मिलने के बाद यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि वह रोहतक में कहां रह रही थी, किन लोगों के संपर्क में थी और उसने आरोपी को किस समय फोन कर बुलाया था।
प्राथमिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।