{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा रोडवेज ने खोला पहाड़ों की रानी का रास्ता, 438 किमी का सफर और इतना होगा किराया

 

Haryana Roadways News : हरियाणा रोडवेज ने पहाड़ी वादियों की शौकिन लोगों के लिए पहाड़ों की रानी के तौर पर नए बस सेवा की शुरुआत की है। इस बस सेवा का हरियाणा के साथ पंजाब व चंडीगढ़ के यात्रियों की सुविधा मिलेगी, क्योंकि रोहतक से हिमाचल पंडोह बांध तक नई बस सेवा की शुरुआत की है।

जो हरियाणा सहित पंजाब के मुख्य शहरों से होते हुए हिमाचल की पहाड़ी वादियों में प्रवेश करेगी। इस बस को हरियाणा रोडवेज द्वारा नियमित तौर पर चलाया है, ताकि यात्री इसके माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र में घूमने के लिए जा सके और इसके बाद वापसी में इसी बस से वापस आ सके।

हरियाणा रोडवेज की यह बस हर आधुनिक सेवाओं से लैस होगी, ताकि कुल 438 किलोमीटर के सफर के दौरान यात्रियों को परेशानी नहीं हो। इससे पहले यात्रियों को बस में सफर करने के लिए बार-बार बस बदलनी पड़ती थी, लेकिन अब यह सीधे सेवा मिलेगी। यह बस रोहतक से रवाना होकर मोहाली, चंडीगढ़, रोपड़, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी होते हुए अंतिम पड़ाव पंडोह बांध तक जाएगी।

इस रास्ते में यात्रियों को पंजाब के ऐतिहासिक शहरों और हिमाचल की वादियों के मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। जहां पर इस सफर के लिए एक तरफ के यात्री को 722 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे।

पंडोह बांध से रोहतक बस का टाइमटेबल

रोहतक रोउवेज डिपो से यह बस दिन में 11:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 6:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रात 10:30 बजे मंडी पहुंचेगी। रात 11:00 बजे पंडोह बांध पहुंचेगी। इसके बाद यही बस वापसी में पंडोह बांध से सुबह 5:00 बजे चलेगी। इसके बाद सुबह 5:30 बजे मंडी पहुंचेगी। सुबह 7:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़-पहुंचेगी। दिन में रोहतक लौटेगी।

पंडोह बांध से रोहतक बस का किराया

रोहतक से चंडीगढ़- 250 किमी 315 रुपए
रोहतक से बिलासपुर- 352 किमी 495 रुपए
रोहतक से मंडी 420 किमी 675
रोहतक से पंडोह बांध 438 किमी 722 रुपए

मार्ग में आने वाले आकर्षण के केंद्र

चंडीगढ़ व मोहाली: रॉक गार्डन,
कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सुखना लेक, मोहाली क्रिकेट स्टेडियम।
रोपड़ः सतलुज नदी का तट, प्राचीन किले।
बिलासपुर व सुंदरनगरः गोविंद सागर झील, सुंदरनगर झील।
मंडी वपंडोहः ऐतिहासिक भूतनाथ मंदिर, ब्यास नदी, पंडोह बांध के
सुरम्य दृश्य । आगे का सफर: पंडोह पहुंचकर यात्री यहां से निकटवर्ती पर्यटन स्थलों-कुल्लू, मनाली, भुंतर, सोलांग वैली, पार्वती घाटी के लिए भी आसानी से साधन पकड़ सकेंगे।

हाईटेक सुविधाओं से लैस

सुरक्षा एवं ट्रैकिंग: बस में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सुविधा। पुश-बैक, आरामदायक सीटें। बस वातानुकूलित होगी। ऑन-रूट स्वच्छ शौचालय के लिए रुकने की व्यवस्था। वेल-ट्रेंड स्टाफ।

रोहतक डिपो इंचार्ज हंसराज ने बताया कि बस चलाने के लिए सारी तैयारी कर ली गई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे शुभारंभ किया जाएगा। इस बस सेवा से यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह बस सभी सुविधाओं से लैस है।