34.3 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाया तापमान, जानें कब होगी बारिश ?

Weather Update:हरियाणा में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आज 8 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेगी और पश्चिमी हवाओं से तापमान बढ़ने का अनुमान है।

आज मंगलवार को कुछ ही जिलों में बूंदाबादी या छिटपुट बारिश की संभावना है। जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। कुछ एक स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग का नया अपडेट

मौसम विभाग और कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के अनुसार मानसूनी टर्फ रेखा की उत्तरी सीमा इस समय श्री गंगानगर, नारनौल, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसके साथ ही एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है, जिसके कारण हरियाणा में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं।

12 सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

राज्य में 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। राज्य में 12 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 12 सितंबर के बाद फिर मानसून सक्रिय हो सकता है और राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

मानसून पर ब्रेक, तापमान में बढ़ोतरी

प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगने की वजह से पिछले 24 घंटे में कम बारिश हुई। इस दौरान राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी का असर बढ़ने लगा है और कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है।

Related posts

Haryana में फिर एक्टिव होगा मौसम, इन जिलो में Heavy Rain का अलर्ट

Voice of Panipat

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम का ताजा अपडेट

Sahab Ram

हरियाणा के इन जिलों तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Leave a Comment