September 7, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Update: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, देखें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में इन दिनों मानसून सक्रिय है और इस वजह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। कई जिलों में आज 7 सितंबर को भी गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

7 से 12 सितंबर तक जारी रहेगी मानसून की गतिविधियां

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 7 सितंबर से 12 सितंबर तक प्रदेश में मानसून एक्टिव रहेगा। 7 से 10 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं 11 और 12 सितंबर को एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की होने का अनुमान है। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

आज इन जिलों में गरज- चमक के साथ होगी बारिश

वहीं आज के मौसम की बात करें तो सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Related posts

हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कुछ स्‍थानों पर बूंदाबांदी के आसार

Voice of Panipat

HARYANA के इन 13 जिलो में आधी- बारिश का ALERT

Voice of Panipat

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Sahab Ram

Leave a Comment