September 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

खुशखबरी: फरीदाबाद में बहेगी विकास की गंगा, 14 करोड़ से मूलभूत सुविधाओं का मिलेगा लाभ

फरीदाबाद शहर के वार्ड नंबर-10 के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। स्थानीय बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वार्ड के लोगों को साढ़े 14 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का तोहफा दिया है। इस दौरान उनके साथ NIT फरीदाबाद से बीजेपी विधायक सतीश फागना सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

मूलभूत सुविधाओं का मिलेगा लाभ

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इस धनराशि से RCC नाले व रास्तों का निर्माण, सीवर और नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा टाइल वाली गलियों, RMC सड़कों और वार्ड पार्षद कार्यालयों का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को पक्की सड़क, पानी, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि NIT विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यमुना नदी से पाइपलाइन के जरिए NIT विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना पर तेज गति से काम चल रहा है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली की तारों को भूमिगत करने का काम किया जा रहा है।

Related posts

हरियाणा पुलिस का DSP गिरफ्तार, हिसार SIT ने पकड़ा

Voice of Panipat

विवाहिता की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत अन्य पर केस दर्ज

Voice of Panipat

हरियाणा में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरु 

Voice of Panipat

Leave a Comment