Haryana Weather News: हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी। राज्य के 15 जिलों में आज 5 सितंबर को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 घंटे में अंबाला, पंचकूला समेत 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटो में अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी संभावित है।

