March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana PoliticsIndia NewsLatest News

पड़ोसियों से झगड़े के बाद BJP नेता ने की हवाई फा#यरिंग

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-हरियाणा के हिसार से एक मामला सामने आ रहा है जिसमें नाली जैसे मामूली विवाद को लेकर भाजपा नेता ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दीं,गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में हलचल मच गई, जिसके कारण आस-पास के लोग तुरंत अपने घर के अंदर चले गए…..इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला….इसके बाद नेता और दूसरे पक्ष के बयान दर्ज किए गए,पुलिस का कहना है कि बेवजह हवाई फायरिंग करने को लेकर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दे जानकारी के अनुसार भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय मलिक हांसी के गांव देपल में रहते हैं वो भाजपा के उमरा मंडल अध्यक्ष हैं ….बताया जा रहा हे की उनका पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद हो गया था….शनिवार सुबह को पड़ोसियों से बहस ज्यादा बढ़ गई,विवाद बढ़ने पर भाजपा नेता को गुस्से में आ गया और वो घर के अंदर से अपना लाइसेंसी पिस्टल निकालकर ले आए बाहर आने के बाद उन्होंने 2 हवाई फायर किए….जिसके बाद वहां का माहौल बिगड़ गया….तो मौके पर किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसलिए वंहा पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई….परंतु अभी भाजपा नेता का इस मामले को लेकर कोई बयान नहीं आया है….मामले की पूछताछ पुलिस पड़ोसियों से भी कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: फोन स्नैचिंग करने वाले 2 आरोपी काबू, छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की BIKE बरामद

Voice of Panipat

Haryana:- नशीला गाजर का हलवा खिलाकर विवाहिता फरार, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Voice of Panipat

पानीपत का मामला, किशोरी को बहाने से कमरे मे ले गया पड़ोसी युवक, उसके बाद—-II आरोपी युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat