Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

HARYANA:- सहेली के घर जाने की बात कहकर युवती निकली थी घर से, युवती लापता

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल में सेक्टर 32,33 थाना क्षेत्र में युवती संदिग्ध हालत में लापता हो गई.. युवती घर से ये बताकर निकली थी की वह अपने सहेली के घर जा रही है.. लेकिन वह न तो सहेली के घर पहुंची और न घर वापस आई.. परिजनों ने अपनी तरफ से बेटी को बहुत ढूंढा लेकिन बेटी कही नही मिली..परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है.. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है.. और युवती की तलाश शुरू कर दी है..

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 22 साल है.. जो BA 2nd की छात्रा है और पढ़ने लिखने में बहुत होशियार है.. कल शाम करीब 5 बजे वह घर से यह कह कर निकली थी कि वह मॉडल टाउन में अपनी सहेली के घर पढ़ाई के लिए कुछ पढ़ाई के लिए नोटस लेने के लिए जा रही हूं.. पिता ने बताया की जब बेटी घर नहीं पहुंची तो पिता ने बेटी को फोन भी किया.. लेकिन बेटी का फोन बंद आया.. बाद में उसकी सहेली के पास फोन किया तो पता चला की वह उसके भी घर नहीं गई.. पिता ने अपनी तरफ से भी बेटी को बहुत धुड़ा लेकिन उसका कहीं कुछ भी पता नही चला.. पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है.. और युवती की तलाश शुरू कर दी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA POLITICS-विधानसभा चुनावों की हारी हुई सीटों पर मंथन में जुटी BJP

Voice of Panipat

इत्र कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार, 280 करोड़ की नकदी बरामद, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

HARYANA:- शराब और बीयर के बढ़े दाम, जानें नए रेट

Voice of Panipat