35.1 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

अवैध रूप से बेच रहे थे गैस सिलेंडर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छापेमारी के दौरान 1 आरोपी किया काबू

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- सीएम फ्लाइंग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग टीम ने मंगलवार को मंगाली के दो स्थानों पर छापेमारी की है। गैस सिलेंडर बेचने की सूचना पर और 71 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगाली में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने छापा मारकर एक दुकान से 16 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। यहां से सिलेंडरों में गैस भरने के 4 नोजल बरामद किए हैं। टीम ने आरोपी मंगाली वासी बलराम को राउंडअप किया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पुलिस को शिकायत पर दी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम निरीक्षक इंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को लेकर मंगाली गांव में सूचना के आधार पर बस स्टैंड के निकट एक दुकान पर पहुंचे। यहां जांच के दौरान टीम को भारत गैस, इंडेन और एचपी के सात गैस सिलेंडर भरे हुए और 9 सिलेंडर खाली मिले। इस बारे में दुकानदार बलराम किसी तरह का वैध लाइसेंस व कागजात नहीं दिखा सका। टीम ने मंगाली रावत खेड़ा रोड स्थित संदीप के प्लॉट में छापेमारी की। यहां से टीम ने 51 भरे हुए 4 खाली समेत 55 घरेलू सिलेंडर बरामद किए। हालांकि संदीप फरार हो गया। टीम ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज रिलीज नहीं होगा ‘ओह माय गॉड 2’ का ट्रेलर, जानिए वजह

Voice of Panipat

PANIPAT:- पिस्तौल रखने के शोक ने नाबालिग को पहुचा दिया जेल

Voice of Panipat

HBSE Board ने दी बड़ी अपड़ेट, इस दिन से दोबारा होगी रद्द हुई 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं

Voice of Panipat