July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana Politics

National Defense Academy में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल, पढिए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा)- केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि महिलाओं को नेशनल डिफेंस एकेडमी के कोर्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी और यह एक ऐतिहासिक फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी है। इस याचिका में महिला उम्मीदवारों को एनडीए और नौसेना एकेडमी परीक्षा में बैठने और एनडीए प्रशिक्षण की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आर्म्ड फोर्सेज जैसी सम्मानित सर्विस में महिलाओं को बराबर का अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में यह अहम कदम उठाया गया है। बता दें कि अभी तक एनडीए में सिर्फ लड़कों को ही दाखिला मिलता रहा है। सरकार दो हफ्ते में प्लान पेश करेगी और अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Panipat:- महिला से रोजाना घर पर मिलने आता था प्रेमी, हुई कहासुनी.. पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

आज से होगी गैंस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, पढिए अब क्या होंगे रेट

Voice of Panipat

पीटीआई भर्ती परीक्षा में 4 अभ्यर्थियों से 8-8 लाख में किया परीक्षा में नकल कराने का सौदा, 5 गिरफ्तार

Voice of Panipat