February 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

माता वैष्णो देवी के कैश काउंटर में लगी आग

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के कैश काउंटर में आज यानि मंगलवार शाम को आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे कैश काउंटर को अपनी चपेट में ले लिया है।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के जवान और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं।

यहां यह बता दें कि गत 30 अप्रैल को भी माता वैष्णो देवी मार्ग पर स्थित चरण पादुका मंदिर क्षेत्र में शंभू मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। इसे बुझाने में फायर ब्रिगेड के जवानों को दो घंटों से अधिक का समय लगा था लेकिन तब तक 15 दुकानें जल चुकी थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण बना जनता के लिए मुसीबत, घरों में दरारें और जलभराव

Voice of Panipat

वीरता पुरस्कार का एलान,जम्मू कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा मेडल

Voice of Panipat

OLX पर एक्टिवा बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat